मध्य प्रदेश
रामनिवास रावत ने मंत्री के रूप में ली शपथ

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । सोमवार को राजभवन में माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार हेतु आयोजित शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायक रामनिवास रावत को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



