जयघोष के बीच उमरियापान में निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

रथ खींचकर श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ, नगर जय जगन्नाथ के उद्घोष से हुआ गुंजायमान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। आषाढ़ माह में आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की पावन रथयात्रा इस वर्ष भी उमरियापान में पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली गई । वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र तथा बहन देवी सुभद्रा के दर्शन कर रथ खींचते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया ।
रथयात्रा का शुभारंभ ब्यौहार मोहल्ला स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ । “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष, डीजे और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच भगवान का सुसज्जित रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ ।
रथयात्रा के दौरान “जगन्नाथ के भात को, जगत पसारे हाथ” जैसे जयघोष गूंजते रहे । राधा-कृष्ण एवं हनुमान जी की जीवंत झांकियों के साथ प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे ।
नगर के अथैया मोहल्ला, झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर, न्यू बस स्टैंड और कटरा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए रथयात्रा बिरखा स्थित जगदीश मंदिर पहुंची, जहां मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र पौराणिक ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया ।
रथयात्रा में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर सरपंच अटल ब्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विजय दुबे, हर्ष द्विवेदी, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया, दिनेश असाटी, नंदू नामदेव, जगन्नाथ मांझी, यतेन्द्र गौतम ,राकेश त्रिपाठी, अखिलेश नामदेव, राकेश यादव, यश चौरसिया, शोनू गौतम,भागचंद असाटी, रवि असाटी, गोविन्द असाटी, राजेश ब्यौहार, नरेश असाटी, अशोक असाटी, प्रमोद असाटी, राजेश कटारिया, बब्लू असाटी, संदीप सोनी, बड्डा गुप्ता, अश्वनी शुक्ला, सतीश गौतम, जागेश्वर सोनी, पप्पू असाटी, ललित गौतम,कमलेश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अवधेश कटारिया, विजय सोनी, विक्की सोनी, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता, अखिलेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
रथयात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ ।



