10 वीं और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू: ओपन बुक प्रणाली से दसवीं और बारहवीं की प्री -बोर्ड परीक्षाएं शुरू
कापियों का वितरण एक साथ, तो पेपर दो-दो सेट में मिल रहे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहरको देखते हुए 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।सभी स्कूलों में जिला मुख्यालय के सभी विद्यालयों से प्रश्न पत्रों का वितरण भी किया जा रहा है। दसवीं की प्री -बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी तक और बारहवीं की प्री- बोर्ड परीक्षाएं 31 जनवरी तक टेक होम के रूप में संचालित होंगी। जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूल के करीब 35 हजार से ज्यादा ह छात्र प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
इस मामले में प्रभारी डीईओ एमएल राठौरिया ने बताया कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए दसवीं के छात्रों को दोपहर दो से 4 बजे तक और 12वीं के छात्रों को 12 से दो बजे तक बुलाया गया था। सभी उत्तर पुस्तिका के साथ दो विषयों के प्रश्न पत्र भी छात्र को दिए गए। जिसके पूर्ण करने के बाद छात्र अगले प्रश्न पत्र भी ले सकेंगे। इसकी सूचना स्कूलों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम के साथ ही मैसेज और फोन कर भी दी जा रही है।



