नामांतरण प्रकरणों में समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर सात पटवारी हुये निलंबित, राजस्व विभागों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सभी तहसील ऑफिस में कार्यरत सायबर तहसील के अंतर्गत नामांतरण के प्रकरणों में समय सीमा के भीतर पटवारी प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर सात पटवारियों को जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा निर्देश जारी करते हुये निलंबित कर दिया गया है। इस लापरवाही में निलंबित पटवारियों में कुंडम तहसील में पदस्थ पटवारी अमित पटेल एवं रोहित ठाकुर, शहपुरा तहसील में पदस्थ पटवारी जूड अनंत कुजूर एवं अनिल अठया, पाटन तहसील में पदस्थ पटवारी स्वाति पटेल, आधारताल तहसील में पदस्थ पटवारी मोतीलाल विश्वकर्मा एवं जबलपुर तहसील में पदस्थ पटवारी श्रीमती राजुल जैन शामिल है। इन पटवारियों को निलंबन आदेश अपर कलेक्टर नाथूराम गौड द्वारा जारी कर दिये गये हैं। कलेक्टर कार्यालय की भू अभिलेख शाखा के अनुसार प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से जिले में सायबर तहसील के कार्यों की गई समीक्षा में आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज नामांतरण के प्रकरणों में इन पटवारियों के पटवारी प्रतिवेदन दस दिनों से अधिक समय से लंबित पाये गये थे। निलंबित पटवारियों को निलंबन काल के दौरान संबंधित तहसील मुख्यालयों से संबद्ध किया गया है।



