पर्यावरणमध्य प्रदेश

आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, रात में होने लगी सर्दी
सिलवानी । पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है और रात के समय ठंड अहसास होने लगा है। रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज हो रही है, लेकिन दिन तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिसे रहा। अधिकतम तापमान में भी धीरे- धीरे गिरावट आ रही है। दिन का तापमान ज्यादा होने से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन रात में ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। बदलते मौसम के कारण चिकित्सक भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रभाव न पड़े। ठंड में बच्चों और वृद्धों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
*सज गया गर्म कपड़ों का बाजार*
ठंड की दस्तक होते ही गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। ऊनी स्वेटर, जैकेट आदि की मांग बढ़ गई है। इस बार ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कपड़ा व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। बाजार में गर्म कपड़े आना शुरू हो गए हैं और लोगों ने भी शाम के समय गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button