क्राइम

पिछले दिनों में बरेली एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई नकबजनी की वारदातों का खुलासा

बरेली । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरेली कुंवर सिंह मुकाती, थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नकबजनी करने वाले अन्तर्राज्य गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
फरियादी राजेन्द्र वर्मा निवासी दालमिल मोहल्ला बरेली ने रिपोर्ट किया कि 5.7 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा घर के गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोनी चांदी चोरी कर ले गये, रिपोर्ट पर नकबजनी का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि थाना धरनावदा जिला गुना की शातिर पारदी गैंग द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित कर जिला गुना रवाना किया तथा विभिन्न सूत्रों से जानकारिया संकलित कर टीम को उपलब्ध कराई। टीम द्वारा संबंधित पारदी गैंग की तलाश पतारसी विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश देकर की। जिसमें गुना पुलिस टीम का भी सहयोग रहा। दबिश टीम द्वारा पारदी गैंग के आरोपीगण मुरार पिता कालू पारदी एवं रॉकी पिता भंवरलाल पारदी दोनों निवासीगण खेजड़ा चक थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार किया गया जो कि चोरी की विभिन्न घटनाओं को पूर्व में अंजाम दे चुके हैं, जिनसे लगातार टीम द्वारा पूछताछ की गई जिनके द्वारा बताया कि इनकी गैंग के सदस्य टोनी उर्फ डेविड पिता मुरार पारदी निवासी ग्राम खेजडा चक, थाना धरनावदा, जिला गुना एवं कीमतीलाल पिता पन्नालाल पारदी निवासी सेवड़ा, थाना सुभाषपुरा, जिला शिवपुरी तथा गैंग के अन्य सदस्य द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया था। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरूस्कार की घोषणा की जावेगी। आरोपियों की तलाश हेतु अलग अलग टीम लगाई गई है पुलिस द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगा। पूर्व में थाना बरेली द्वारा विभिन्न स्थानों की पारदी गैंग को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी में मुरार पिता कालू पारदी उम्र वयस्क निवासी खेजड़ा चक थाना धरनावदा जिला गुना, रॉकी पिता भंवरलाल पारदी उम्र वयस्क निवासी खेजड़ा चक थाना धरनावदा जिला गुना शामिल है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उनि रामप्रसाद गोहे, उनि सागर साहू, सउनि संतोष चौहान, प्रआर राजेश राजपूत, आर महेन्द्र राजावत, मुकेश यादव, अनिल अहिरवार रायसेन पुलिस से सउनि सुरेन्द्र सिंह, प्रआर मुन्ना मसराम, आर शुभम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।

Related Articles

Back to top button