गांधीजी की पुण्यतिथि में कुष्ठ पखवाड़ा का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव में गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कुष्ठ पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिसमें रजनीश कुमार विश्वकर्मा कुष्ठ रोग प्रभारी के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के लोगों और स्टाफ को कुष्ठ रोग के सामान्य लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। और उन्हें यह भी बताया गया कि यह बीमारी नव को प्रभावित करने वाली बीमारी है जिसमें हाथ पैर की नव कमजोर हो जाती हैं जिससे हाथ पैर में विकृति आ जाती है और समाज में कुष्ठ रोग के प्रति व्याप्त भय और भ्रांतियां को दूर करने के के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्हें यह भी बताया गया की 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक कुष्ठ पखवाड़ा मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें नए कुष्ठ रोगियों की खोज और उन्हें निशुल्क उपचार दिया जावेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य गणेश दत्त गौतम, सरपंच शैलेश जैन, रजनीश कुमार विश्वकर्मा कुष्ठ प्रभारी, अंगद तिवारी सेक्टर सुपरवाइजर, आरती विश्वकर्मा नर्सिंग ऑफिसर, पूजा विश्वकर्मा एएनएम फार्मासिस्ट, संदीप सांडिया आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहें।



