मध्य प्रदेश

ट्रक की टक्कर से स्कूटी में लगी आग, चालक घायल

सांची बाईपास के पास की घटना
रायसेन । जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सांची बाईपास के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे 68 वर्षीय राजेंद्र माहेश्वरी निवासी विदिशा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेंद्र माहेश्वरी स्कूटी से गिरकर घायल हो गए, जबकि उनकी स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायल को उपचार के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button