आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा शनिवार को करेगी रायसेन बंद
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराए जाने के विरोध में ओबीसी महासभा 21 मई शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायसेन बंद का आह्वान किया है ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा ने बताया की नगरी निकाय चुनाव ओबीसी को 14% आरक्षण दिया गया है यह जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है जिससे समस्त पिछड़ा वर्ग के लोगों आक्रोशित हैं इसके पहले त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी का प्रतिनिधित्व 27% था ओबीसी को 14% आरक्षण दिए जाने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों को ओबीसी महासभा के साथ मिलकर आंदोलन की राह पर हैं उन्होंने ओबीसी के समस्त पदाधिकारियों सामाजिक बंधुओं से 21 मई को जिला मुख्यालय ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने के लिए आग्रह किया है । नगर बंद को लेकर स्थान भोपाल सागर तेराहा रायसेन पर बंद को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा एवं कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। नगर बंद को लेकर नगर के व्यापारियों से ओबीसी महासभा के पदाधिकारीयों ने व्यापारियों को पर्चे बांटकर सम्पर्क किया।
ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज पटेल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गौर, महामंत्री बलराम सेन, जिला महामंत्री विनोद कुशवाहा, विशाल लोधी, राज यादव, बल्लू सेन, शांतिलाल गौर ने बंद को सफल बनाने की अपील की है।



