मध्य प्रदेशहेल्थ

एसडीएम हर्षल चौधरी एवं बीएमओ डॉ. आरएस पटेल ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

सिलवानी। मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिलवानी हर्षल चौधरी एवं विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बच्चों, किशोर-किशोरियों एवं समुदाय को पेट में कीड़े (कृमि) से होने वाली बीमारियों, कुपोषण एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेन्डाज़ोल टैबलेट का वितरण कर उन्हें कृमिरहित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि नियमित कृमि मुक्ति से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है तथा पोषण स्तर में भी सुधार आता है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सभी बच्चों को दवा दिलवाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button