जंगलों में 43 बैलों के शव मिलने से फैली सनसनी, वजह अज्ञात

नोहटा बीट का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले नोहटा थाना के 17 मील डूमर मार्ग के बीचों बीचों नोहटा बीट सिद्धों के सामने जंगलों में सुबह सुबह 43 गौवंश बैलों के शव मिलने से सनसनी फैल गई । बैलों के शव के संबंध में वन विभाग के चौकीदार अट्ठी आदिवासी वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया. वहीं, आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है. इसके बाद फॉरेस्ट चौकीदार ने इसकी जानकारी नोहटा थाना पुलिस को दी गई सूचना की तस्दीक के लिए नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह स्टाफ को मौके पर भेजा गया जिसके बाद करीब 43 गौवंश बेल मृत पाए गए और एक बेल जीवित शवों के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया, मामला कलेक्टर दमोह की संज्ञान में आते ही मौके दमोह से पशु एंबुलेंस को रवाना किया गया और तत्काल नोहटा नायब तहसीदर को जांच के लिए निर्देशित किया गया जिसके बाद नोहटा थाना प्रभारी के साथ नायब तहसीलदार राजेश साहू मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई है।
नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया ट्रक में भरकर पशु तस्कर ले जा रहे होंगे और बेलों की मौत होने पर रात्रि के अंधेरे मृत बेलों सुनसान जगह में फेंककर फरार होने का प्रथम दृष्ट्या मामला प्रतीत होता है। जिसके चलते अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । वही नायब तहसीलदार राजेश साहू का कहना है मृत गौवंश बैलों के शवों को दफनाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई और गड्ढे करके दफनाया जा रहा है।



