मध्य प्रदेश

कार से सात पेटी शराब मामला, दोषियों पर पुलिस मेहरबान

पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यवाही संदेहास्पदगिरफ्तार आरोपियो ने सियरमऊ की दुकान से शराब लाना बतायाफिर दुकान की जांच और कार्यवाही क्यों नहीं ?

सिलवानी। क्षेत्र में शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कभी कभार छोटी मोटी कार्यवाही कर सुर्खियां बटोर लेती है। लेकिन जिम्मेदारों पर ठोस कार्यवाही नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद बने हुए है।गुरुवार टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से देशी शराब की सात पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने कार में सवार लखन आदिवासी और रविंद्र यादव को हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वे शराब सियरमऊ स्थित दुकान से लेकर आ रहे थे।इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग ने अभी तक उक्त दुकान की जांच तक करना मुनासिब नहीं समझा। परिवहन में लिप्त वाहन तो जब्त किया गया। परन्तु उक्त वाहन में शरााब किस दुकान से लोड की गई। उस पर कार्यवाही में प्रशासन मौन बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button