कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को मिला प्रभार

मोदी सरकार की असफलताओं पर होंगे कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा के राज में दलित आदिवासियों ओबीसी अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं मोदी सरकार की असफलताएँ बढ़ती बेरोजगारी, लघु मध्यम एवं उद्योगों का पतन, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के कार्यक्रमों के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने प्रभारी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की प्रमुख मांग “जातिगत जनगणना” को आखिर केंद्रीय कैबिनेट को स्वीकार करना पड़ा जिस संबंध में एवं संविधान बचाओ हेतु आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी एवं सह प्रभारी विक्रमादित्य सिंह की सहमति से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को कटनी जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी में सभी वरिष्ठ नेताओं को सम्मिलित किया गया है जिसमें कटनी शहर ब्लॉक क्रमांक 2 रमाकांत पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष, मुड़वारा ब्लॉक मिथलेश जैन पूर्व जिला अध्यक्ष, रीठी ब्लॉक ठाकुर गुमान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, कटनी शहर ब्लॉक क्रमांक 1 सुनील मिश्रा पूर्व विधायक, बहोरीबंद ब्लॉक सौरभ सिंह पूर्व विधायक, सलीमनाबाद ब्लॉक प्रियदर्शन गौर पूर्व जिला अध्यक्ष, माधव नगर ब्लॉक झम्मटमल थारवानी जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम बत्रा कोषाध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस, ढीमरखेड़ा ब्लॉक रविंद्र वाजपेई पूर्व प्रदेश सचिव, बरही उप ब्लॉक विजय राघवेंद्र सिंह पूर्व विधायक, विजयराघवगढ़ ब्लॉक अमित शुक्ला जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, जिला महिला कांग्रेस जहांआरा बेगम पूर्व जनपद अध्यक्ष, बाकल उप ब्लॉक डॉक्टर केएल जैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बड़वारा ब्लॉक पदमा शुक्ला, मीनाक्षी बलवी, बिलहरी उप ब्लॉक महेंद्र जैन कार्य. अध्यक्ष, एनएसयूआई राकेश जैन पूर्व प्रदेश महामंत्री, सिंगोड़ी उप ब्लॉक विजय पटेल पूर्व अध्यक्ष,कांग्रेस पार्षद दल मनोज गुप्ता पूर्व पार्षद, जिला युवा कांग्रेस राम नरेश त्रिपाठी अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ,जिला सेवा दल विवेक पांडे पूर्व प्रदेश सचिव, विभाग एवं प्रकोष्ठ राजा जगवानी कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व पार्षद दल राजाराम यादव पूर्व वरिष्ठ पार्षद शंकर सेन पूर्व वरिष्ठ पार्षद, देवरी हटाई उप ब्लॉक रनजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष से ST कांग्रेस आदि को शामिल किया गया है।



