शुभम उपाध्याय बने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एम्बेसडर,लोगों ने खुशियां जाहिर कर दी बधाई
रिपोर्टर : शिवलल यादव
रायसेन। रायसेन शहर को स्वच्छता के मामले में नंबर 1 पर रखने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर में नगर पालिका परिषद के अमले द्वारा विभिन्न जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में शहर के समाजसेवी युवा नेता शुभम उपाध्याय को नगर पालिका परिषद रायसेन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। समाजसेवी शुभम उपाध्याय के द्वारा लगातार विद्यार्थियों के हितों में तथा लोगों के हितों कार्य किया जाता है। वहीं अब इनके द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रायसेन शहर को प्रदेशभर में नंबर वन पर लाने के लिए रहवासियों को जागरुक किया जाएगा।ताकि लोग अपने कॉलोनियों मोहल्लों ब व गली को साफ सुथरा रखे। जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रेटिंग मिल सके। शुभम उपाध्याय को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर उनके मित्रों तथा शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में बीजेपी के विदिशा रायसेन सीट से सांसद रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश अनीता किरार, जनपद अध्यक्ष साँची एस मुनियन, पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, भंवर लाल पटेल,युवा नेता मुदित शेजवार, महामंत्री राकेश तोमर, ऋषि नाथ सिंह धीरेंद्र सिंह वर्षा लोधी हेमलता रघुवंशी,राकेश शर्मा,सिद्दीक सिद्दीकी, अय्यूब अली, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी दातार सिंह मीणा, अलीम पार्ट्स सुनील शर्मा, नूतन कुशवाह,आदि शामिल हैं।



