क्राइम

प्रशिक्षण को छोड़ थाना प्रभारी पी रहे थे शराब, गाड़ी से हुए एक्सीडेंट के बाद दोनों निलंबित

एसपी ने देवरी व महिला थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
सागर । जिले के दो पुलिस अधिकारियों ने नशाखोरी के लिए सारी हदें पार कर दीं। लापरवाही और नशाखोरी का जीता-जागता उदाहरण शनिवार शाम के एक सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिला। जिले के दो थानों के प्रभारी मुख्यालय पर चल रहे प्रशिक्षण को छोड़ शराबखोरी करने चले गए और जब वे होटल से निकलकर बाहर आए तो उनके चार पहिया वाहन से एक दुर्घटना घटित हो गई। थाना प्रभारी की कार से एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने देवरी व महिला थाना प्रभारी को निलंबित करते हुए लाइन जाहिर किया है।
दरअसल एक जुलाई से नया कानून लागू होना है, जिसको लेकर जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण चल रहा है। शनिवार को देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे व महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद को भी इसी प्रशिक्षण में पहुंचना था, लेकिन वे प्रशिक्षण छोड़ राजघाट रोड पर स्थित एक नामचीन रेस्टोरेंट एंड बार में पहुंचे, जहां पार्टी की और शाम छह बजे बाहर निकले। महिला थाना प्रभारी कार में जाकर बैठे और ड्राइवर को देवरी थाना प्रभारी को बुलाने भेज दिया।
ड्राइवर के कार से उतरते ही ढलान पर खड़ी कार लुढ़कना शुरू हुई और स्पीड पकड़ ली। कार जैसीनगर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप बाल्मीकी को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में प्रदीप को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button