स्लीमनाबाद भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद मंडल की बैठक आयोजित हुई बैठक में मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक अपने नियत समय पर स्लीमनाबाद ग्राम पंचायत भवन में संपन्न हुई बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक बहोरीबंद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के मार्गदर्शन व निर्देशन में आयोजित की गई 16 करणी कार्यक्रमों को आगामी करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई, 16 जून से विधायक प्रणय प्रभात पांडे एक एक बूथ में पहुंचकर संगठन के बिस्तर पर जोर डालेंगे बैठक में मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की एक-एक बूथ पर जाने को सुनिश्चित रूप से सफल बनाने का संकल्प जो विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय ने लिया है। उसे कार्यकर्ता सफल बनाने का भरसक प्रयास करे । बैठक मे मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील रतन गुप्ता, शेखर अग्रहरी, विनोद दुबे, प्रसन्न जैन, मुनमुन जैन, गुड्डन सिंग ठाकुर, महेंद्र वासुदेव, ललित मिश्रा, रामजी कुशवाहा, दुलीचंद चौधरी, भीम वासुदेव, रामदीन यादव, पंकज दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


