फौजी बने क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह फौजी को क्षत्रिय महासभा का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वार्षिक बैठक सुल्तानगंज में वर्तमान अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह बेरखेड़ी की अध्यक्षता में संपन हुई।
बैठक में विशेष रूप से महासभा के पूर्व अध्यक्ष जोकि अब संरक्षक के पद पर है उनमें नत्थूसिंह खामखेड़ा , राजेन्द्र सिंह बुंदेला, धर्म सिंह, रतन सिंह, ऊदल सिंह , बलराम सिंह, शिवराजसिंह सहित करीब डेढ़ सौ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किए जाने के साथ वर्ष 2026-27 ( एक वर्ष ) के लिए नवीन अध्यक्ष का चयन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से राजेन्द्र सिंह फौजी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष फौजी को क्षत्रिय समाज सहित सभी समुदायों के प्रमुखों , राजनेताओं, समाजसेवियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।



