मध्य प्रदेश

उमरियापान मंडल के 63 बूथों में सूनी मोदी की मन की बात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 122 वां एपिसोड प्रसारित हुआ । भाजपा मंडल उमरियापान, ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी के सभी बूथों पर एलईडी, मोबाइल के माध्यम से मोदीजी की मन की बात कार्यक्रम को देखा या सुना गया । मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि उमरियापान मंडल के सभी 63 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button