माध्यमिक शाला जमुनिया में विद्यार्थियों ने मिट्टी से बनाए गणेश प्रतिमाएं

सिलवानी। शासकीय माध्यमिक शाला जमुनिया में मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाईं। इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य न केवल छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।
विद्यालय की प्राचार्य संदीप राजपूत ने बताया कि यह गतिविधि बच्चों को पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाती है। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से जहां जल स्रोत प्रदूषित होते हैं, वहीं मिट्टी की मूर्तियाँ पर्यावरण अनुकूल होती हैं और जल में घुलनशील होती हैं। उन्होंने कहा प्रतिभागी छात्रों में बड़ी उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने अपने रचनात्मक कौशल से सुंदर और विविध आकृतियों में गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। शिक्षकों ने भी इस प्रयास में बच्चों का मार्गदर्शन किया।



