पर्यावरणमध्य प्रदेश

विद्यार्थियों ने लिया हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता में कार्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, जबलपुर संभाग के निर्देशों के परिपालन में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अभिलाषा चौरसिया ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया । उन्होंने विद्यार्थियों से अपने प्रत्येक जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर डॉ. ईश्वरदीन चौधरी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button