मध्य प्रदेश

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

मंडीदीप। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पावन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ के अंतर्गत CLRR INTEELECTUL INTERNATIONAL SCHOOL, MANDIDEEPमें कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच महिला प्रांत प्रमुख सीमा भारद्वाज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डा संगीता चौरसिया, स्कूल डायरेक्टर जायसवाल जी, अग्रवाल जी, व स्वदेशी जागरण मंच से नगर प्रमुख व मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ग्रा. मंडल मंडीदीप प्रीति चौरसिया उपस्थित रही |कार्यक्रम के उद्घाटन में स्वामी विवेकानंद जी मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की, अतिथियों का स्वागत किया गया व अतिथियों को स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया गया ।
उद्बोधन में वक्ता के रूप में दीदी उपस्थित रही। स्वदेशी संकल्प होने के पश्चात स्वदेशी दौड़ को हरी झंडी दिखाई जिसमें विधार्थियो द्वारा द्वारा स्वदेशी दौड़ की गई|

Related Articles

Back to top button