क्राइम

घर के बाड़े में छुपा कर रखी 50 हजार की सागौन जब्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वन विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद सागोन तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं फिर नया मामला ग्राम हिनोतिया बमनई में सामने आया है। जहां घर के बाड़े में अवैध रूप से छुपाकर रखी हुई सागोन को वन अमले द्वारा जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम हिनोतिया बमनई निवासी बृजेंद्र सिंह दांगी द्वारा सागौन के वृक्षों की अवैध कटाई कर लकड़ी एकत्रित की जा रही है। जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार द्वारा वन कर्मियों की टीम गठित की गई जिसमें
डिप्टी रेंजर दिलीप दुबे, कृष्णकांत श्रीवास्तव, वनरक्षक शरद शर्मा, सद्दाम खान, विकास साहू वनपाल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बृजेंद्र सिंह दांगी के घर के बाड़े मैं छिपा कर रखी गई अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई जप्त की गई लकड़ी की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। वन अमले द्वारा लकड़ी जब्त कर डिपो में लाकर रखी गई है। आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button