मध्य प्रदेश

थाने का भ्रमण कर किशोरी बालिकाओं ने जानी पुलिस कार्यप्रणाली

सिलवानी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सोमवार को लगभग 50 किशोरी बालिकाओं को थाना सिलवानी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों तथा कानून व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पूनम सविता ने बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय, गुड टच और बैड टच की पहचान, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून, कैदी कक्ष की व्यवस्था तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बालिकाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं रखने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा के अवसरों और आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न मार्गों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, मानकुआर प्रजापति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button