क्राइम

मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, ग्राम पंचायत बेला में तोड़ी गई थी मूर्ति

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने खंडित प्रतिमा प्रकरण में आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, गोसलपुर। थाना गोसलपुर के अंतर्गत ग्राम बेला गोसलपुर में स्थापित महान सम्राट अशोक की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त और खंडित करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस सराहनीय कार्य के पीछे थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का अहम योगदान रहा है।
दिनाँक 20 अगस्त 2024 को ग्राम बेला थाना गोसलपुर में स्थित सम्राट अशोक की प्रतिमा को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ऐसे में जब एससी, एसटी, ओबीसी महासंघ का भारत बंद का आंदोलन कार्यक्रम अगले ही दिन होना था और इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय नागरिकों और संगठनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, वरिष्ठ आरक्षक दूधनाथ चौधरी, आर. ऋषि रोहित और आरक्षक रविंद्र सिंह को शामिल किया गया। टीम ने बिना किसी देरी के त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी साधनों, मुखबिरों और सटीक जानकारी के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है
जांच के दौरान, पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। और पहली ही कड़ी में ग्राम बेला का स्थाई निवासी मुकेश गोंटिया को संदेह के घेरे में लेते हुए पूछताछ किया गया तो जांच में सामने आया कि इस जघन्य कृत्य में सौरभ गोंटिया और मदरासी गोंटिया नामक व्यक्ति भी शामिल थे। और घटना वाले रात को उसी मैदान में जहां सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित है खूब शराब खोरी की थी। घटना कर फ़रार आरोपी सौरभ गोंटिया एवं मदरासी गोंटिया, इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। आखिरकार, कड़ी मशक्कत और बारीकी से योजना बनाकर, पुलिस टीम ने गंजबासौदा, रायसेन में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी करते हुए सौरभ गोंटिया और मदरासी गोंटिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए, स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह और उनकी टीम को धन्यवाद दिया है। आरोपियों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है संबंध में पुलिस की तफ़तीश जारी है ।
इस मामले में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने कहा हम अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मामले में हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत की, और इसका परिणाम है कि हमने आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरे प्रकरण ने यह साबित किया है कि जब पुलिस और जनता मिलकर काम करते हैं, तो कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना संभव हो जाता है। इस सराहनीय कार्य के लिए थाना गोसलपुर की पूरी टीम को बधाई दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button