क्राइम

पंचायत सचिव को दस हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया ट्रैप

भोपाल । पंचायत सचिव महेश जाट आवेदक राहुल वैरागी से ₹10000 रिश्वत की लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया है।
दिनांक 28-8-2025 को आवेदक राहुल बैरागी पिता बालमुकुंद बैरागी निवासी निवासी ग्राम बांगरोद तहसील का जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष उपस्थित होकर को शिकायत की थी कि अवैध रूप से कराई गई रजिस्ट्री को शून्य करते हुए एसडीएम रतलाम द्वारा दिए गए आदेश को पालन करने के एवज में पंचायत सचिव बागरोद द्वारा ₹100000 राशि रिश्वत की मांग की जा रही है शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शैजवार के माध्यम से कराया गया सत्यापन में शिकायत सत्य पाई गई। पंचायत सचिव महेश जाट आवेदक राहुल वैरागी से ₹10000 रिश्वत की लेते हुए साक्षी पेट्रोल पंप के पास स्थित चाय की दुकान राजभोग रतलाम पर ट्रैप किया गया है। कार्यवाही जारी है।
लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक शेजवार, श्याम शर्मा, अनिल ऑटोलिया, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम,
रमेश डाबर शामिल है।

Related Articles

Back to top button