श्री हिंदू उत्सव समिति के नये अध्यक्ष का चुनाव: पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पतिराम प्रजापति को बनाया अध्यक्ष
हारफ़ूलों से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पतिराम प्रजापति का किया स्वागत दी बधाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर के दशहरे मैदान के समीप लवकुश मांगलिक भवन में रायसेन नगर श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष के चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बाद में पूर्व श्री हिउस के अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर युवा किराना व्यापारी पतिराम प्रजापति को नए श्री नगर हिउस समिति अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया है। इनके नये हिउस अध्यक्ष चुने जाने के बाद शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं लोगों, व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत कर हिउस के नये अध्यक्ष पतिराम प्रजापति को बधाई दी गई है।
इसके पूर्व हिउस अध्यक्ष पद के अव दावेदार लखन चक्रवर्ती, वकील गिरजेश कुशवाहा राधेश्याम सहित दो अन्य लोग शामिल रहे। आपसी सहमति नहीं बन पाने से मतदान की स्थिति बन पा रही थी। बाद में रायसेन के श्री हिंदू उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में दशहरा मैदान स्थित लव कुश मांगलिक भवन में समिति के नए अध्यक्ष पद का चयन सर्वसम्मति के किया गया । समिति के अध्यक्षों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मिलनसार किराना व्यापारी पतिराम प्रजापति को श्री हिंदू उत्सव समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
इस अवसर पर सभी उम्मीदवारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव चच्चा, राजकुमार यादव, जमुना प्रसाद सेन, राजेंद्र सिंह, राजू राठौर, अनिल चौरसिया, मनोज अग्रवाल, लीला प्रसाद सोनी, बबलू ठाकुर, शिवराज सिंह कुशवाह, कैलाश पहलवान खत्री, गिरधारी लाल, चुगल रैकवार, अशोक सोनी, बृजेश चतुर्वेदी, संतोष सिंह बघेल, अरविंद शर्मा, हल्ला महाराज, राधेश्याम सराठे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिउस समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सभी के सामने नवनियुक्त अध्यक्ष पतिराम प्रजापति के नाम की घोषणा की गई। इसके पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष सहित सभी उम्मीदवारों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। अध्यक्ष घोषित होने के बाद पति राम प्रजापति ने गंज बाजार पहुंचकर श्री सिद्ध दादाजी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद लेने के पश्चात के रवाना हुए।



