मध्य प्रदेश
मकानों में लगी आग, उपज, खेती, किसानी और गृहस्थी का सामान जलकर खाक
सिलवानी। बुधवार को तहसील के ग्राम बर्रापोडी में तीन मकानों में आग लग गई। जिससे मकान में रखी उपज, खेती किसानी का सामान, जेवर और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सिलवानी से बिग्रेड पहुँची मुश्किल से आग पर काबू पाया।
मुलायम सिंह यादव, वीर सिंह यादव, वीरेंद्र यादव,विजय यादव, महेन्द्र यादव, पुष्पेंद्र यादव का नुकसान हुआ। घर मे रखी उपज धधकती रही और गृहस्थी का सामान जल गया। पाइप मोटर भी जल गई
परिवार वालों का कहना है 45 से 50 का लाख रुपए नुकसान है। मौके पर पटवारी कल्याण सिंह और पुलिस पहुँची और घटना की जानकारी ली।




