क्राइम

अपहृत बालिकाओ को किया दस्तयाब, पुलिस को विशेष अभियान में मिली सफलता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ( भा.पु.से ) द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 363 भा.द.वि. की अपहृत बालिका को दस्तायाब किया । दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनों ने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की है ।
पुलिस कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, आर. योगेश पटेल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button