भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों को आमजन तक जानकारी पहुंचाने और एतिहात बरतने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक शुक्रबार शाम को बरेली थाना प्रांगण मे एसडीएम सन्तोष मुद्गल के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशो की जानकारी दी गई । बताया गया कि भ्रम फैलान वाले अनावश्यक मेसेज देश विरोधी बाते किसी धर्म के बारे में व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के मैसेज ना करें पत्रकार सूत्रों के हवाले की खबरों से बचे साथ ही भारतीय सेना कही जा रही तो उसको देखकर फोटो वीडियो कवरेज आदि ना करे सरकार का सहयोग करे। अपने घरों में कम लाइट जलाए अनावश्यक कही आना जाना ना करे। साथ थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि मोबाइल में किसी प्रकार की फाइल डाउनलोड नही करना है। यह बात अपने अपने घर परिवार के सभी सदस्यों को बता दे। जैसे कि एपीके फाइल नीली लाइन बाली फाइल डाउनलोड ना करे क्योंकि साइबर अटक पाकिस्तान कर सकता है। अपने अपने घरों में मोमबत्ती माचिस जरूरी सामग्री आदि अवश्य रखें जिससे किसी भी प्रकार की परस्थिति निर्मित होने पर परेशानी का सामना ना करने पढ़े, सजग रहे सुरक्षित रहे। बही हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले ने अपने सुझाव में नगर में बढ़ते अपराध, चोरी आदि को देखकर ओर आसामाजिक तत्व सक्रिय न हो पुलिस से रात्रि में गश्त बढाने की बात कही।



