मध्य प्रदेशराजनीति
श्याम साहू सिलवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बने
सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं जिला रायसेन के पर्यवेक्षक राजेन्द्र पाण्डेय की सहमति उपरांत भाजपा जिला रायसेन में निर्धारित मापदण्डों के आधार पर सर्व सम्मति से सम्पन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के उपरांत मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।
अमिता चपरा जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के हस्ताक्षर से जारी सूची में रायसेन जिले के 21 मंडल अध्यक्ष एवं मंडल जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं।
सिलवानी मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, मंडल जिला प्रतिनिधि विजय शुक्ला, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, मंडल जिला प्रतिनिधि दीपक रघुवंशी, बम्होरी मंडल अध्यक्ष हरनाम लोधी, मंडल जिला प्रतिनिधि गोपाल सिंह राजपूत को बनाया गया है।




