मध्य प्रदेश

आंधी तूफान ने मचाई तबाही दर्जनों बिजली के खम्बें टूटकर हुए जमीदोज

एक दर्जन गांवों की तीन दिन से बिजली सप्लाई बंद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नौतपा के दौरान हुए मौसम के बदलाव में चली आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी है सुल्तानगंज खेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव विगत तीन दिन से अंधेरे मैं हैं। आंधी तूफान ने ऐसी तबाही मचाई की सुल्तानगंज बिजली उपकेंद्र के दो दर्जन से अधिक बिजली के खंभे टूटकर जमीदोज हो गए। क्षेत्र के घाना कला, रतनहारी, टेकापार खुर्द ढिलवार, सीताराम पड़रिया, सकरदा, सुनेटी,ककरूआ, रमपुरा, मवई कंजेला पापड़ा सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
इन क्षेत्रों के दर्जनों से अधिक पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गए। 11 केवी क्षमता वाली विद्युत आपूर्ति के साथ दो दर्जन से अधिक बिजली के खम्भे टूटकर जमीन पर धराशाही हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारी तीन दिन से जगह जगह बिजली के खम्भों की मरम्मत के साथ तारों की सुधार में जुटे हैं। लेकिन तीन दिन बाद भी आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button