पेयजल की समस्या परेशान वार्डवासियों ने दिया ज्ञापन, वार्ड 1 आमाापनी में नहीं नल जल योजना की लाइन
सिलवानी। सिलवानी नगर परिषद के वार्ड 1 लाल बहादुर शास्त्री के आमापानी, कालोनी में इन दिनों पीने की पानी की समस्या बनी हुई है। वार्डवासियों ने पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार कविराज मेहरा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वार्ड 1 आमापानी, कालोनी के समस्त शासकीय अशासकीय हेण्डपंप सूख चुके है और कुछ नलकूपों में लाल पानी आ रहा है जो पीने योग्य नहीं है। इस प्रकार का दूषित पानी पीने से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस क्षेत्र में लगभग 100 मकानों में एक हजार के लगभग लोग निवासरत है। वार्ड के हेण्डपंपों की बर्षो से मरम्मत नहीं की गई। पानी की समस्या से मवेशी भी परेशान है। वार्डवासियों ने आमापानी, कालोनी में भी नर्मदा जल लाइन से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। वैकल्पिक रूप् से पुराने हेण्डपंपों की मरम्मत कर पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
वार्ड वासियों ने बताया कि पूर्व में आमापानी, कालोनी ग्राम पंचायत जुनिया के ग्राम थे परंतु नगर परिषद सिलवानी के गठन होने पर नगर परिषद सिलवानी में सम्मिलित तो कर दिया गया परंतु अभी लोगों को नगरीय निकाय मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कौशल्याबाई, आशा, जमनाबाई, कलाबाई, प्रीति, मायाबाई, पार्वती, गौराबाई, सीमा, पुरूषोत्तम आदि प्रमुख है।
इस संबंध में तहसीलदार रामजीलाल वर्मा कहना है कि आमापानी, कालोनी के लोगों ने पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इस संबंध नगर परिषद सिलवानी को निर्देषित किया जावेगा एवं पानी की व्यवस्था कराई जावेगी।



