वीरपुर में किराना दुकान में हुई चोरी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम वीरपुर में बीती रात एक किराना दुकान से बीती रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर किराने की सामग्री चुराकर ले गया।
जिसकी रिपोर्ट दुकानदार सचिन ठाकुर पिता कुंवर सिंह ठाकुर द्वारा की गई है।
फरियादी सचिन ठाकुर ने बताया कि कल सोमवार की रात 10 बजे वह अपनी किराने की दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के ताले तोड़कर दुकान से 35 किलो शक्कर, चायपत्ती 12 पैकेट, तेल पाउच 12 किलोग्राम, एवं राजश्री एवं पटेल गुटके के पैकेट, एक डिवाइज, दो हजार नगदी सहित अन्य सामग्री मूल्य का कीमत करीब तीस हजार की चोरी करके ले गया है।
चोरी का पता उसे तब चला जब सुबह घर से अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले ओर दुकान के पास लोहे का एक सरिया पड़ा मिला, जिससे ताला तोड़ा गया था।
पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सर गर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है।



