क्राइम

फिर चला मामा का बुलडोजर : प्रशासन के सख्त तेवर, इमलिया गांव में गौवंश के हत्यारे आरोपियों के घर किये जमीदोज

रायसेन। मध्य प्रदेश में भी यूपी की तरह मामा का बुलडोजर चलने का सिलसिला लगातार जारी है, ताजा मामला रायसेन से 18 किलोमीटर दूर ग्राम इमलिया का है जहां 5 गोवंश की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने 7 आरोपियों में से तीन आरोपियों के मकानों को 3 जेसीबी मशीन की सहायता से जमीदोज किया।
रायसेन जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम इमलिया में 5 गायों की हत्या के बाद आज जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जिसमें 3 आरोपियों के मकानों को 3 जेसीबी मशीनो से मकानों को जमींदोज किया। इस मौके पर जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि विगत 26 अप्रैल को ग्राम सेवासनी में 5 गोवंश की हत्या का मामला सामने आया था जिसमें मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को नामजद किया था जिसमे से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया गया है बहीं 3 आरोपी अभी फरार है। तीनो आरोपियों के परिजनों को नोटिस देने के बाद आज जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए तीन नामजद आरोपियों को मकानों को जमींदोज किया। वहीं इस मामले में 7 में से 3 आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।जिसमें से एक आरोपी सागर जिले की राहतगढ़ का है।वही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन की पूरी टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया तो वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने कहा कि गोवंश हत्या के मामले में इनको दोषी पाया गया था जिसके बाद उनके मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया ने कहा कि आरोपियों ने शमशान की भूमि और पठार पर अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाए थे जिनको आज जमींदोज किया गया है।

इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सॉची जनपद के ग्राम सेवासनी पहुंचकर गत दिनों गौवंश की हत्या के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिस व्यक्ति द्वारा इस घटना के संबंध में सर्वप्रथम सूचना दी गई थी, उसे जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button