मध्य प्रदेश

महिला दिवस पर ग्रामसभा में महिलाओं को बचत करने पर चर्चा हुई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी ग्राम पंचायत भवन में महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया। जिसमें सरपंच पंचों बर्मन, जनपद पंचायत सदस्य माधुरी अवस्थी, सचिव शालि ग्राम तिवारी ने ग्राम की महिलाओं का सम्मान किया । महिला सशक्तिकरण, मासिक बचत पर स्व सहायता समूह से जोड़कर आय में वृद्धि पर चर्चा की । सचिव शालिग्राम तिवारी ने महिलाओ को छोटे छोटे निवेश करते हुए बचत करने के उपाय बताएं । सरपंच पंचों बर्मन ने स्व सहायता समूह से जोड़कर आय में वृद्धि करने की जानकारी दी ।
इस दौरान रवि अवस्थी, पंच राजेश राय , श्यामदत्त राय, फूला बाई, रघुवीर सिंह, सुधीर जैन , अरुण राय , प्रमोद काछी, लाहोरे गाडरी , आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित ग्राम की महिलाओं की मौजदूगी रही है ।

Related Articles

Back to top button