
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🔮 दिसंबर माह में पड़ने वाले हैं ये व्रत और त्योहार, ये ग्रह करेंगे गोचर; देखें पूरी लिस्ट……
🔘 HEADLINES
🔹 धनु संक्रांति, खरमास आरंभ
🔹 न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं।
🔹 तुला राशि के जातकों को शनिदेव शुभ फल देते हैं।
🔹 *शिवजी की पूजा से कर्मफल दाता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 💁🏻♀️ *सनातन परंपरा में देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए जप-तप के साथ व्रत का विशेष विधान है, जिसे विधि-विधान से करते हुए आप अपने इष्टदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. यदि बात करें जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु के एकादशी व्रत की तो यह हर महीने के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष की ग्यारहवीं तिथि यानि एकादशी के दिन रखा जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार एकादशी का व्रत व्यक्ति को सभी दोष और पापों से मुक्त करते हुए मनचाहा वर और मोक्ष दिलाता है. आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि साल के आखिरी महीने दिसंबर में एकादशी का व्रत कब-कब पड़ेगा……
🧾 दिसंबर 2025 के व्रत-त्योहार
🚩 01 दिसंबर, सोमवार- गीता जयंती, गुरुवायुर एकादशी और मोक्षदा एकादशी
🐬 02 दिसंबर, मंगलवार- मत्स्य द्वादशी और प्रदोष व्रत (भौम)
👸🏻 04 दिसंबर, बृहस्पतिवार- दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती और मार्गशीर्ष पूर्णिमा
💥 05 दिसंबर, शुक्रवार- पौष माह का आरंभ और रोहिणी व्रत
🪙 07 दिसंबर, रविवार- अखुरथ संकष्टी
🎱 11 दिसंबर, बृहस्पतिवार- कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
🚩 15 दिसंबर, सोमवार- सफला एकादशी
🏹 16 दिसंबर, मंगलवार- कृष्ण मत्स्य द्वादशी और धनु संक्रान्ति
🔱 17 दिसंबर, बुधवार- प्रदोष व्रत (बुध), शिवरात्रि (मासिक)
🌚 19 दिसंबर, शुक्रवार- दर्श अमावस्या और पौष अमावस्या
🌍 21 दिसंबर, रविवार- साल का सबसे छोटा दिन और चंद्र दर्शन
🐀 24 दिसंबर, बुधवार- विघ्नेश्वर चतुर्थी
🫅🏻 25 दिसंबर, बृहस्पतिवार- स्कंद षष्टी
☸️ 27 दिसंबर, शनिवार- गुरु गोबिन्द सिंह जयंती और मंडला पूजा
👣 28 दिसंबर, रविवार- दुर्गाष्टमी (मासिक)
👩🏻🍼 *30 दिसंबर, मंगलवार- पौष पुत्रदा एकादशी 🚩 *31 दिसंबर, बुधवार- कूर्म द्वादशी, मासिक कार्तिगाई, वैकुंठ एकादशी और वैष्णव पुत्रदा एकादशी ❌ खरमास के कारण शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक
इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से होने वाली है। इसका समापन 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के दिन होगा। हिंदू धर्म में खरमास का बेहद ही विशेष महत्व होता है। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन और विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक होती है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया जाता है।
🌐 ग्रह गोचर
💫 _4 दिसंबर, 2025 मिथुन राशि में वक्री बृहस्पति का गोचर
☄️ 4 दिसंबर, 2025 वृश्चिक राशि में वक्री बुध का गोचर
🌍 4 दिसंबर, 2025 धनु राशि में वक्री मंगल का गोचर
🌎 7 दिसंबर, 2025 धनु राशि में मंगल का गोचर
🌞 16 दिसंबर धनु राशि में सूर्य का गोचर
🪐 20 दिसंबर, 2025 धनु राशि में शुक्र का गोचर
🏹 29 दिसंबर, 2025 धनु राशि में बुध का गोचर ❥.🅟ancang rashifal



