मध्य प्रदेश

देवरी के संजय नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर पर विशाल देवी जागरण में झूमे हजारों श्रद्धालु राजू पटेल और धनीराम सेन के भजनों ने बांधा समां

रिपोर्टर प्रशांत जोशी

देवरी । देवरी नगर के वार्ड क्रमांक 5 संजय नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार रात विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी के पुत्र अभिज्ञान पटेल रहे।
रात 9 बजे से जैसे ही माता की ज्योत प्रज्ज्वलित हुई वैसे ही पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा मंदिर समिति द्वारा मंदिर को रंग बिरंगे फूलों की मालाओं झालरों और आकर्षक LED लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध भजन गायक राजू पटेल और धनीराम सेन दोनों गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति दी भजन गाया तो पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति में झूमते नजर आए ढोलक और हारमोनियम की थाप पर देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा।
*हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*
इस विशाल देवी जागरण में कोने-कोने से सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे आयोजन समिति के अनुसार हजारों श्रद्धालु देवी जागरण में शामिल हुए
शिव हनुमान मंदिर समिति ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि पर देवी जागरण का आयोजन किया जाता है माता रानी की कृपा से हर साल भीड़ बढ़ती जा रही है हमारा उद्देश्य युवाओं को भक्ति और संस्कृति से जोड़ना है वहीं देवरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर और नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष पंडित रामनाथ जोशी सदस्य तखत सिंह नोरिया पूरा स्टाफ ड्यूटी करते नजर आए और देर रात भजन के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button