मध्य प्रदेश

व्यारमा नदी कनिया घाट स्टांप डेम के गेट बंद ना होने से व्यर्थ बह हजारों लीटर पानी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले जबेरा ब्लाक में व्यारमा नदी पर बने स्टांप डेमो में गेट बंद नहीं किए गए हैं। व्यारमा नदी में कनिया घाट पटी में बने विशाल स्टांप डेम गेट बंद नहीं होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह पानी बह रहा है। दमोह शहर को होता पेयजल सप्लाई बता दे कि व्यारमा नदी के जुझार घाट से दमोह नगर की पेयजल सप्लाई की जाती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में पानी न होने से यह व्यवस्था भी गड़बड़ा जाएगी। यहां के किसान खिलान सिंह मान सिंह वीरान सिंह मुन्ना पटेल ने बताया इसी तरह पानी वर्बाद होता रहा तो रबी सीजन की फसल के लिए सिंचाई नहीं हो पाएगी। और नदी का पूरा पानी व्यर्थ में बहकर नदी खाली हो जाएगी आने वाले समय में पानी संकट खड़ा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button