क्राइम

तपोभूमि गंगा झिरिया मंदिरों की दान पेटियों के ताला तोड़कर नगदी ले उड़े चोर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत बीजाडोगरी स्थित थाना तेजगढ़ अंतर्गत संतों की तपोभूमि गंगा झिरिया मैं मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिरों में रखी तीन दान पेटियों में से दो दान पेटी का ताला तोड़ कर नगद राशि चोरी कर ली। सुबह मंदिर पहुंचे बाबा गोकल विश्वकर्मा ने दान पेटियों का ताला टूटा देखा तो चोरी की बात पता चली। जिसकी जानकारी पुजारी सीताराम दुबे को दी गई मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन मौके पर तेजगढ़ पुलिस नही पहुंची गुरुवार की सुबह जांच करने आने की बात कही गई है मुख्य सड़क पर स्थित इन मंदिरों की दान पेटियों के तले सबल की मदद से तोड़े गए है जिसमें दादा ब्रह्मचारी मंदिर एवं हनुमान जी मंदिर में रखी दान पेटियों के ताले टूटे मिले है जबकि मंदिर गेट पर रखी दान पेटी सुरक्षित है मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं इस वजह से अज्ञात चोरों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है इसी क्रम में एक वर्ष पहले भगवान श्री शनि देव की भगवान शनि देव की मूर्ति भी चोरी हुई थी एक दिन बाद झाड़ियां में खंडित मिली थी जनवरी माह में एक दान पेटी चोरी हुई थी जिसका कोई सुराग भी नहीं लगा था।
5 साल पहले घंटे भी चोरी होने का मामला सामने आया था और चोरों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही है जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने 5 साल बाद फिर मंदिर की दान पेटियों को निशाना बनाया है पुजारी सीताराम दुबे ने बताया सबसे पहले मंदिर दर्शन करने के लिए जाने वाले बाबा गोकुल विश्वकर्मा को मंदिर में रखी दान पेटियों के ताले टूटे होने की जानकारी लगी इसके बाद हमें सूचित किया गया और सुबह 5:40 पर मंदिर पहुंचे तो दादा ब्रह्मचारी हनुमान जी महाराज मंदिर में रखी दो दान पेटियों के ताले टूटे मिले जिनको अज्ञात चोरों के द्वारा पेटी में लगे तालों को लोहे की सबल या रॉड से तोड़ा गया तीसरी पेटी गेट पर रखी दान पेटी के पास कुछ दुकानें है और 24 घंटे रहते हैं इसकी जानकारी अज्ञात चोरों को भली भांति होने की वजह से मंदिर गेट की दान पेटी ताले नहीं तोड़े गए और मंदिर के अंदर राखी दान पेटियों को निशाना बनाया गया है चोरी की घटना को अंजाम मंदिर की स्थिति से भली भांति जानकार लोगों के द्वारा दिए जाने के आशंका का व्यक्त की जा रही है हालांकि दान पेटियो कितनी नगदी राशि थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है क्योंकि माह में एक बार दान पेटी खोली जाती हैं और करीब एक दान पेटी से दान की राशि 5 से ₹10000 निकलती है।

Related Articles

Back to top button