मध्य प्रदेश

विकसित प्रदेश के लिए जनसंवाद में मांगे गए सुझाव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत सभागार में नपाध्यक्ष संदीप लोधी की अध्यक्षता में मप्र को विकसित राज्य बनाने के लिए विजन मप्र 2047 के लिए जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया ।
तहसीलदार एसआर देशमुख , मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णकान्त शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख गणमान्य नागरिकों , समाज सेवियों सहित आमजन से एक प्रोफार्मा पर लिखित सुझाव मांगे गए ।
जन संवाद में विकसित मध्य प्रदेश 2047 के विजन के लिए मांगे गए सुझावों में आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों, महिलाओं नारी सशक्तिकरण के लिए प्राथमिकता
किसानों के कल्याण के लिए प्राथमिकता, निम्न आय वर्ग के नागरिकों गरीबों के कल्याण के लिए प्राथमिकता,
युवाओं युवा शक्ति के लिए प्राथमिकता ,जन जाति विकास के लिए प्राथमिकता आदि पर फोकस उनके उत्थान के लिए पहल एवं परियोजनाएं इत्यादि के अतिरिक्त नगरीय क्षेत्र एवं जिले में विकास कार्यों पर फोकस के लिए प्राथमिकताएं केंद्रित करने के उद्देश्य से सभी के सुझाव लिए गए ताकि आगामी वर्षो में विकसित मध्य प्रदेश के लिए रोल मॉडल तैयार करके सभी जगह से आए सुझावों को विकास के लिए प्राथमिकता से शामिल किया जाए।
इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय जाट , जिला प्रतिनिधि कमल साहू एवं पार्षदों सहित नपाकर्मियों एवं अन्य लोगों द्वारा प्रोफार्मा में 8 बिंदुओं में अलग -अलग दर्शित पॉइंटों में विजन 2047 के लिए अपने -अपने सुझाव भरकर दिए हैं ।

Related Articles

Back to top button