मध्य प्रदेश

लोमड़ी ने चाय बना रही महिला पर किया हमला, महिला गंभीर घायल, लोगों ने लोमड़ी को भी मौत की नींद सुलाया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जंगली जानवर गांव और शहर की ओर भी रुख करने लगे हैं जंगलों में बढ़ती हुई जानवरों की संख्या के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है ऐसे ही एक घटना नजदीकी गांव कोकलपुर में घटित हुई जहां एक महिला अपने परिजनों के लिए सुबह के समय दालान में चूल्हे पर चाय बना रही थी। तभी अचानक एक लोमड़ी ने आकर उस पर हमला कर दिया जिससे महिला के हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों ने लोमड़ी पर हमला कर दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे सावित्रीबाई पत्नी रूप सिंह घर पर दालान में चूल्हे पर चाय बना रही थी अचानक बाहर से दौड़ती हुई आई एक लोमड़ी ने हमला कर दिया हमले में महिला के हाथ पर गहरे घाव हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने लोमड़ी को डंडे से मार दिया। घायल महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका डाक्टरों ने उपचार किया।

Related Articles

Back to top button