मध्य प्रदेश
श्रद्धालुओं की पहले दिन भंडारे में उमडी भारी भीड
रिपोर्टर: कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मां नर्मदा सेवा संघ गौरझामर व्दारा संचालित गौरझामर के लंगर मे पहले दिन ही श्रृध्दालुओ की भारी भीड उमड पडी पैदल बरमान जाने वाले सभी लोगो ने भंडारे पर रुककर चाय नाश्ता व भोजन ग्रहण किया । बरमान जाने वाले श्रृध्दालुओ की संख्या निरंतर बढती ही जा रही है जो मकर संक्रांति तक जारी रहती है बता दें की मां नर्मदा सेवा संघ गौरझामर व्दारा आयोजित भंडारे का यह पन्द्रहवां सफलतम वर्ष है लोगो की स्तुत्य दान राशि व सतत सहयोग से गौरझामर का यह भोज भंडारा लंगर संचालित होता है जिसमे चार दिनो तक हजारो लाखो श्रृध्दालु भोजन नाश्ता चाय ग्रहण करते है मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गौरझामर होते हुए करीब एक सप्ताह पहले से मेलार्थी पैदल बरमान जाने हेतु निकलना प्रारम्भ कर देते है।



