मध्य प्रदेश

भैंसा घाट सिद्ध बाबा की पहाड़ी से खाई में गिरा ट्रैक्टर, पिता-पुत्र की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा थाना की सिग्रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की भैंसा घाट सिद्ध बाबा की पहाड़ी से शाम की करीब एक बेकाबू होकर ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया, हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है।
सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया स्लीमनाबाद से भैंसा घाट घाटी से अपने चाचा के ट्रैक्टर से दोनी के आगे जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर के पीछे लगा हेरो की वजह से सिद्ध बाबा की आंधी मोड पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर अनंत गहरी खाई में जा गिरा। खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा गहरी खाई से निकाले गए. शवों की शिनाख्त स्लीमानाबाद जिला कटनी निवासी बृजेश पिता श्यामलाल कुशवाह स्लीमानाबाद उम्र 40 वर्ष व प्रशांत पिता बृजेश कुशवाहा उम्र 18 वर्ष पिता पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button