पौधारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं सरंक्षण के पंच-ज अभियान अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2024 को नगर परिषद सिलवानी के सहयोग से न्यायालय परिसर सिलवानी में पौधारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिलवानी सुनीता पचौरिया द्वारा पौधारोपण किया गया एवं उपस्थित अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, नगर परिषद कर्मचारीगण, व पक्षकारो को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधारोपण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 5 जून 2024 से 15 अगस्त 2024 तक प्रदेशव्यापी वृहद पौधारोपण अभियान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में न्यायाधीश सुनीता पचौरिया द्वारा बताया गया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। रोपे गए पौधों का संरक्षण करना भी आवश्यक है। ऑक्सीजन की पूर्ति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने व बढ़ते तापमान पर नियंत्रण रखने के लिए हमें पौधो को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास करें व प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए एवं प्रमुख तौर पर आम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन के पौधों को लगाये जाने की अपील की है। पृथ्वी पर बढ़ते तापमान एवं बिगड़ती परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में विभोर जैन, अपर लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र वर्मा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष दीपेश समैया, अधिवक्ता जीएस रघुवंशी, आलोक श्रीवास्तव, मनोज त्रिवेदी, एसएम इमरान, नितिन सोनी, दिनेश यादव, नायब नाजिर योगेश पाण्डेय, न्यायालयीन कर्मचारीगण, नगर परिषद कर्मचारी मंगलेश्वर दुबे, राहुल, चन्द्रभान कलोसिय, रामशंकर दीक्षित एवं उपस्थित पक्षकारों द्वारा आम, जाम, जामुन, कटहल, आंवला, ईमली आदि पौधों का रोपण किया गया था।



