खेलमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिलवानी में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, फिटनेस की शपथ ली गई

सिलवानी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शारीरिक फिटनेस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्थानीय खेल मैदान में एक सादे लेकिन उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, खेल शिक्षक कमलेश जाटव, शिक्षक विजय सोनी एवं योगेश कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न फिटनेस गतिविधियाँ और खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए।

Related Articles

Back to top button