मध्य प्रदेश
120 दीपक जलाकर विन्रम श्रद्धांजलि दी

सिलवानी । 18 नवंबर 1962 को भारतीय सेना की 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी ने भारत के लद्दाख में रणनीतिक रेजांग ला दर्रे पर चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से लड़ाई लड़ी थी ।
इस युद्ध में मेजर शैतान सिंह जी के नेतृत्व में चार्ली कंपनी ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। कंपनी के 120 सैनिकों ने दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाई और सफलता पूर्वक दर्रे की रक्षा की। इस युद्ध में 114 वीर अहीर सैनिक शहीद हो गये।
जिन्हें कस्बा बम्होरी मेन मार्केट झंडा चौक में 120 दीपक जलाकर विन्रम श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



