मध्य प्रदेश
दो दिवसीय खतना कैंप आयोजित, 73 बच्चों की हुई खतना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । उम्मते रहबर सोसायटी द्वारा फिरदौस शादी हाल जामा मस्जिद एवं मदरसा नूर हिदायतपुर मैं पूर्व वर्षों की भांति इस साल भी दो दिवसीय खतना कैंप आयोजित किया गया जिसमें 73 बच्चों की खतनाएं स्थानीय खलीफा हनीफ खां अनीस हेयर और आसिफ खां द्वारा की गईं। खतना से पहले बच्चे का वजन, टिटनेस का टीका और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई।
सोसायटी के हाफिज़ सादिक खान, हाजी मोहम्मद खान, डॉ मुईन खान, मुफ्ती जुनैद खां,
रशीद मंसूरी, आसिफ खां, समीर दोस्ताना, आदि साथियों ने व्यवस्थाएं संभाली।
विगत कई साल से उक्त समिति खतना कैंप आयोजित कर रही है जिसमें गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अपने बच्चों की खतना कराना आसान हो गया है।



