क्राइम

सिलवानी की दो बहनें गिरफ्तार, भोपाल में हनी ट्रैप, ट्रांसपोर्टर से ब्लैकमेलिंग कर 15 लाख रुपये वसूले

ब्लैकमेल कर मिले रुपयों से पूरे करते थीं अपने महंगे शौक।
ट्रांसपोर्टर की पत्नी-बेटे को फोटो भेजा तो हनीट्रैप का खुला राज।

भोपाल । एमपी की राजधानी में ब्लैकमेलिंग और ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दो सगी बहनों ने एक ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल कर उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ट्रांसपोर्टर, जो भोपाल के मिसरोद इलाके का निवासी है, को युवतियों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर धमकाकर अपनी मांगें मनवाने पर मजबूर कर दिया था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित शख्स ने अपनी पत्नी को पूरी बात बताई। इसके बाद उसकी पत्नी ने महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरी युवती ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों युवतिया सगी बहने है जो रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम की है और कुछ वर्षों से भोपाल में रह रह थी, दो बहनों में एक शादीसुदा और एक अविवाहित है। इन बहनों ने पीड़ित के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.4 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
महिला थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने भी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
पीड़ित परिवार इस घटना के बाद काफी आहत है। परिवार के मुताबिक, आरोपित युवतियाँ लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थीं और उनकी धमकियों के चलते पीड़ित ने किसी से कुछ नहीं कहा। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद अब पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद है।
इस घटना ने राजधानी में बढ़ते ब्लैकमेलिंग के मामलों पर एक बार फिर से चिंता पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है और लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
आरोपित बहनें डेढ़ साल से ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल कर रही थीं। इस दौरान ट्रांसपोर्टर ने अपनी पत्नी के गहने, ट्रक और घर के अन्य सामान बेचकर आरोपित युवतियों की मांग पूरी की। जब ट्रांसपोर्टर ने और रकम देने में असमर्थता जताई, तो तो दोनों बहनों ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी और बेटे को उसके फोटो भेज दिए। जिसके बाद हनीट्रैप की इस वारदात से पर्दा उठा।
ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवतियों को गिरफ्तार कर उनके पास से महंगे फोन और वसूली के करीब ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय ट्रांसपोर्टर मूलत: नरसिंहपुर जिले के करेली का रहने वाला है। वर्तमान में वह मिसरोद की शीतलधाम कालोनी में रहता है और ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक लोड करवाने का काम करता है। चार जनवरी 2023 को वह 11 मील स्थित इंडस टाउन रेस्टारेंट में 28 युवती मोनिका उर्फ रश्मि से मिला था। यहां वह बीमा कंपनी के सर्वेयर को देने के लिए एक आवेदन लिख रहा था। वहीं मोनिका भी बैठकर नाश्ता कर रही थी। फार्म भरने में कुछ कठिनाई हुई तो उसने मोनिका से मदद मांगी थी।
इसी बातचीत के दौरान उनकी दोस्ती हुई और फिर बाहर मिलना-जुलना शुरु हुआ। कुछ समय बाद मोनिका ने अपनी 22 वर्षीय बहन सौम्या उर्फ रश्मि से भी ट्रांसपोर्टर को मिलवाया। दोनों बहनों ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर अशोका गार्डन इलाके में एक होटल में उससे संबंध बनाए तथा चुपके से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर कुछ फोटो भी खींच लिए थे। इन्हीं वीडियो, फोटो को बहुप्रसारित करने के नाम पर वह ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल करती थी।
ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने शिकायत में बताया कि सौम्या ने सबसे पहले 14 जनवरी 2023 को अपने जन्मदिन से लूटना शुरू किया था। उसने पहले पार्टी के लिए रुपये मांगे और फिर महंगे गिफ्ट की ख्वाहिश जताई। इसके बाद सौम्या ने समय-समय पर दोस्ती के नाते रुपये मांगे थे। वहीं होटल में आपत्तिजनक वीडियो, फोटो के बाद दोनों युवतियों ने ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठना शुरू कर दिए।
बदनामी के डर से ट्रांसपोर्टर भी युवतियों की मांगें पूरी करना लगा। अब तक वह करीब 14 लाख रुपये उनके भाई आकाश के फोन-पे पर भेज चुका था। इसके साथ ही पत्नी के बैंक खाते में भी जमा-पूंजी भी आकाश को भेजी थी। उन्होंने ट्रांसपोर्टर से रुपये वसूल कर उसके रुपयों से डेढ़ लाख रुपए का किराना सामान खरीदा। साथ ही सोने की चेन, झुमके और अन्य जेवरात भी बनवाए थे।
आरोपित सगी बहनें मोनिका और सौम्या मूलत रायसेन जिले के सिलवानी की रहने वाली हैं। वे राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रहती हैं। मोनिका शादीशुदा है और उसका पति से विवाद चल रहा है। पुलिस को उसने बताया कि वह भोपाल में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। जबकि उसकी छोटी बहन सौम्या अविवाहित है। सौम्या ने खुद को कॉलेज की छात्रा बताया है। उनका बाकी परिवार सिलवानी में रहता है।

Related Articles

Back to top button