धार्मिक

उड़ा रंग गुलाल और अबीर, गले लगकर दी शुभकामनाएं

घर-घर जाकर गाये फाग गीत
सिलवानी। नगर में रंगों का पर्व होली हर्षाेल्लास, उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों व युवाओं की टोलियां मस्ती में सराबोर होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते रहे। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
सुबह करीब 9 बजे हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले जमुनियापुरा स्थित श्रीराम मंदिर से धुरेड़ी चल समारोह निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ बजरंग चौराहा स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर के समक्ष पहुंच कर समाप्त हो गया। चल समारोह में शामिल हुरियारे मस्ती में सराबोर फाग गाते व रंग गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने भी रंगों के पर्व पर एक दूसरे को तिलक लगा कर गले मिल कर पर्व की शुभकामनाएं देकर मिलजुल कर साथ रहने का आव्हान किया। चल समारोह की समाप्ति पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण यादव ने सभी नगरवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी।
बच्चो में दिखा उत्साह
होली पर्व का सर्वाधिक उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिला। सुबह से ही हाथों में रंग से भरी पिचकारी थामे सड़कों पर हम उम्र टोलियों के साथ निकल पड़े। पिचकारी के सामने जो भी आया उसे रंग से सराबोर कर दिया।

Related Articles

Back to top button