मध्य प्रदेशहेल्थ
उमरियापान प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी हर तीन माह में करते हैं रक्तदान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्रीराम ब्लड डोनर्स ग्रुप के नियमित रक्तदाता विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल उमरियापान प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी 25 वर्ष ने अपना 0 रक्त जबलपुर मेडिकल हास्पिटल में भर्ती संगीता लोधी जिनका हीमोग्लोबिन घटकर काफी कम हो गया था । इमरजेंसी कंडीशन में प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी ने जबलपुर जाकर रक्तदान किया
। कान्हा सोनी हर तीन माह में नियमित रक्तदान करने के साथ सदैव प्रस्तुत रहने वाले संगठन के जागरूक रक्तदाता है। बजरंग दल उमरियापान प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए तत्परता के साथ मरीजों को रक्तदान करने उपस्थित रहते हैं।



